• अशोक कुमार पटवा

मऊ/वशिष्ठ वाणी। जनपद मऊ का मान- सम्मान बढ़ाने वाली नारी शक्ति की प्रेरणा विनीता पांडे जनपद की प्रथम महिला लोकपाल के पद पर आसीन होकर नारी समाज का सम्मान और मान बढ़ाया है, मऊ जनपद की बनी महिला लोकपाल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती हुई कृष्णा ने कही श्रीमती विनीता पांडे ने नारी समाज का मस्तक सदैव ऊँचा किया है प्रीतुलता पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नारी समाज को प्रेरणा मिली है शासन ने जन कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकपाल की नियुक्ति किया है हमें विश्वास है कि शासन की मंशा के अनुरूप विनीता पांडेय खरे उतारेगी भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने में अपना योगदान देगी, समाज में नारी शब्द आते ही लोग चौखट से बाहर निकलने नहीं देते थे परंतु विनीता पांडेय ने हाय अबला तेरी यही कहानी आंचल में है दूध और आंखों में है पानी कहावत को झूठा साबित कर आगे बढ़ी हैं हमें पूरा विश्वास है आप अपने कर्तव्य दायित्व का निर्वहन अपनेनिष्ठा के साथ करेंगी, मीना अग्रवाल ने कहा कि आज हम नारी समाज के लिए गौरव की बात है भ्रष्टाचार मुक्तजनपद बनाने में अपना योगदान देगी और मऊ का नाम रोशन करेंगी उक्त अवसर पर मधु राय, आभा त्रिपाठी, पूनम पांडेय ज्योति सिंह,ममता सक्सेना, आदि महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किये। विनीता पांडेय को अंग वस्त्र और सृष्टि न देकर सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उनका स्वागत सम्मान हुआ, सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महिला लोकपाल विनीता दिक्षित पाण्डेय कहा कि 2022 मे अपनी नई यात्रा की शुरूआत करने जा रही हूँ जिसमे निकटस्थ और प्रभावशाली महिलाओं का साथ पाकर खुद को ऊर्जावान महसूस कर रही हूँ।

इस मोके पर सुनीता पाण्डेय, एकता सिंह विना गुप्ता, मधुलिका बनरवाल ऋचा सिंह, ममता जयसवाल, ज्योति खंडेलवाल, नीलम तिवारी पुष्पा जयसवाल, आदि महिलाएं उपस्थिति रहीं। द एंजल मेकप एकडमिक के ओनर स्वतंत्र पाण्डेय ने स्वागत समारोह का संचालन किया।

By VASHISHTHA VANI

हिन्दी समाचार पत्र: Latest India News in Hindi, India Breaking News in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x