वार्डेन और स्वयंसेवकों ने लिया निष्पक्ष और अनिवार्य मतदान की शपथ।

  • वाराणसी/संसद वाणी

नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से रविवार को पहडिया स्थित राधा मोहन लान में मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता/आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय के अनुसार मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान की शपथ लिया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री रजनीकांत द्विवेदी थे।

कार्यशाला में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल हुदा और विवेक कुमार,स्वीप की ओर से सुरेश कुमार शुक्ला थे। संयोजन और संचालन डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। संयोजन में पोस्ट वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने भी सहयोग किया।

By VASHISHTHA VANI

हिन्दी समाचार पत्र: Latest India News in Hindi, India Breaking News in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x