यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत कर दी है। यह दावा रूस की समाचार एजेंसी आरआऊए नोवोस्ती ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से किया है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा कर रहा है। वहीं, अमेरिका इस मसले पर रूस पर भरोसा नहीं करने की बात कर रहा है।

भारत ने गुरुवार को रूस-यूक्रेन संकट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा था कि शांतिपूर्ण व रचनात्मक कूटनीति समय की जरूरत है और ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए जो तनाव में और बढ़ोतरी कर सकता है।

इसके अलावा अमेरिका में व्हाइट हाउस ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और मुख्य बैंक को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार बताया है। व्हाइट हाउस की मुख्य साइबर अधिकारी एने नेउबर्जर के अनुसार यह जानकारी सामने आने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है।

By VASHISHTHA VANI

हिन्दी समाचार पत्र: Latest India News in Hindi, India Breaking News in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x