- शमा ईरानी
मुंबई/संसद वाणी। यूपी के सहारनपुर जैसे छोटे शहर से आने वाली अभिनेत्री प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) आज बॉलीवुड (Bollywood) में अपना नाम रौशन कर रही हैं। प्रियंका सिंह कभी हॉकी स्टिक लेकर मैदान में गोल करते भागा करती थी, लेकिन दिल सिनेमा में लगता था।
उन्होंने बॉलीवुड को सपने में देखा और उसे साकार करने के लिए मुंबई गयी। उन्हें बेहद संघर्ष के बाद एक समय वापस सहारनपुर लौटना पड़ा।
लेकिन फिर 2018 में रिलीज हुई अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Film) ‘काशी – इन सर्च ऑफ गंगा’ से उन्होंने डेब्यू किया और आज ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ फिल्म में प्रियंका सिंह, पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।

सहारनपुर के पुलिस लाइन में रहने वाली प्रियंका सिंह के दिवंगत पिता का संबंध पुलिस महकमे से रहा। मां आज भी पुलिस की वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा में जुटी हुईं हैं। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करते हुए प्रियंका सिंह ने रंगमंच पर अभिनय तो किया, मगर बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का उनका सपना एक दिन सच हो जाएगा, इसका इल्म उन्हें भी नहीं था।

प्रियंका कहती हैं, ‘मैं हमेशा अपने काम में फोक्स्ड रहती हूं। आज अपने हौसले और जज्बे से मैं सहारनपुर की एक साधारण सी लड़की बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करना चाहती हूं। मैं अलग-अलग और रोचक किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाना चाहती हूं।