10 मार्च को चुनाव नतीजे आते ही भाजपा धूमधाम से मनाएगी रंगों वाली होली: चिराग गुप्ता

UP Election 2022: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (2022) में भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तरभारतीय मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री चिराग गुप्ता एवं उपाध्यक्ष श्री अर्जुन गुप्ता की अगुवाई में दस प्रवासी कार्यकर्ताओ के साथ पूरे प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने से युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

चिराग सुंदरलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आते ही धूमधाम से रंगों वाली होली मनाई जाएगी। भाजपा के प्रचंड जीत की खुशी मनेगी।

गौरतलब हो कि उत्तरप्रदेश विधानसभा 2022 के दूसरे चरण के दौरान भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भी सैकड़ो प्रवासी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की टीम उत्तरप्रदेश के 54 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र व उत्तरप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच मे ले जाकर 2022 के चुनावों में भाजपा को वोट कर एकबार फिर उत्तरप्रदेश में बाबा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने व उत्तरप्रदेश से गुंडाराज खत्म कर प्रदेश में सुशासन की सरकार लाने के लिए यद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

By VASHISHTHA VANI

हिन्दी समाचार पत्र: Latest India News in Hindi, India Breaking News in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x