पत्थलगांव।भैयाथान में भाजयुमो अध्यक्ष अमन प्रताप पर जानलेवा हमला के विरोध में गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर छग के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला जलाया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराधों को लेकर छग की कांग्रेस सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। भाजपा नेता अवधेश गुप्ता ने बताया कि जब से छग में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था चरमरा गई है।आरोप लगाते हुए भाजयुमो नेता अंकित बंसल ने कहा कि लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट करके हत्या की जा रही है। सूरजपुर जिला के भैयाथान के भाजयुमो अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला किया। उनके दोनों पैरों पर गाड़ी चला दी गई, जिससे उनकी हालत गंभीर है।