पत्थलगांव। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा सभी राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां भी तेज होते जा रही है। इसी क्रम में पत्थलगांव के स्थानीय पंचायती धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा के हरपाल सिंह भामरा पत्थलगांव विधानसभा प्रभारी की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।पूर्व विधायक शिवशंकर पैंकरा ने संघठन से जुड़कर काम करने एवम साथ चलने को कहा। यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हम मेहनत से काम करें, और इस सत्ताधिन भृष्ट कांग्रेस सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़कर फेक दें। विधानसभा प्रभारी हरपाल भामरा ने कहा कि 2023 में प्रदेश चुनावी रंग में आ जायेगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता एक होकर पार्टी के प्रत्याशी को जीताना है। कार्यकर्ता आपसी द्वेष भूल एक धागा में बंधकर पार्टी के हित में काम करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर में कार्यकर्ता बनाना है, विधानसभा में जितना है तो हमे गम्भीर होकर पार्टी हित मे कार्य करना है।

आज पत्थलगांव के पंचायती धर्मशाला में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित कर भाजपा के कार्यकर्ताओं अतिथि के तौर पर विधानसभा प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,सालिक साय,राजपरिवार के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव,ऋषभ बाजपाई के आगमन पर आतिशबाज़ी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, सुनिल अग्रवाल,जयप्रताप सिंह राजपूत,डॉक्टर बी एल भगत, अंकित बंसल,अवधेश गुप्ता, प्रवीण बंसल, रेणु विश्वास,सुदर्शन सिंह,विकास शर्मा,सुनील गर्ग,महेश गुप्ता,सुरेंद्र बेसरा,सुरेश साहू,नरेश यादव, हेमवती भगत,मिना चौहान,सरिता सिदार, अनिता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x